फार्मर रजिस्ट्री के बगैर नहीं मिलेगा अनुदान, किसानों को चेतावनी

फार्मर रजिस्ट्री के बगैर नहीं मिलेगा अनुदान,किसानों को चेतावनी

# पिंडरा में शिविर का निरीक्षण, रजिस्ट्री में लापरवाही पर जताई नाराजगी

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खंड पिंडरा के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का शनिवार को खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसी भी प्रकार का सरकारी अनुदान नहीं दिया जाएगा।
बीडीओ ने बताया कि बीज,खाद, उर्वरक एवं कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के साथ-साथ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने और फसल क्षति पर मुआवजा प्राप्त करने के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है।शिविर में 46 किसानों में से केवल 12 किसानों की ही रजिस्ट्री पूरी हो सकी।
वहीं 15 किसानों के नाम आदेश में दर्ज पाए गए,जबकि 6 किसानों के नाम में मिसमैच होने के कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई।शेष किसानों को जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए।इस दौरान कृषि विभाग के प्रवीण कुमार सिंह,एडीओ कृषि राहुल यादव, ग्राम प्रधान प्रेमा देवी,लेखपाल धीरज सिंह तथा पंचायत सहायक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleगीत रंजना यूथ राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लेंगी भाग
Next articleजहरखुरानी गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, तमंचा, नशीला पदार्थ व दो कार बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?