गेटमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ट्रेन के पहिए में चिंगारी निकलते देख ट्रेन को रुकवाया

गेटमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ट्रेन के पहिए में चिंगारी निकलते देख ट्रेन को रुकवाया

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7.                                                              बुधवार की सुबह वाराणसी अयोध्या रेल खण्ड पर खेतासराय स्टेशन से ट्रेन गुजरते समय पहिए में चिंगारी निकलने पर ट्रेन को रोका गया। बाद पता चला कि पहिया में लोहे की सरिया फंस गई थी। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ ने जांच पड़ताल की। फिलहाल आरपीएफ टीम सरिया मिलने की बात से इनकार कर रही है।

जानकारी के अनुसार 4113 अप वाराणसी अयोध्या पैसेंजर ट्रेन बुधवार को सुबह करीब 6 बजे खेतासराय स्टेशन से गुजर रही थी। उसी समय रेलवे क्रासिंग के गेटमैन ने ट्रेन के पहिया से चिंगारी निकलते देख ट्रेन रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने जांच की तो पाया कि पहिया में सरिया का टुकड़ा फंसा हुआ है। रेल कर्मियों ने सरिया का टुकड़ा निकाल कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

मामले में आरपीएफ प्रभारी सुनील दिवाकर ने बताया कि ट्रेन के कैटल तार गिट्टी से टकराने का मैसेज प्राप्त हुआ था, जिसकी जांच की गयी। ट्रैक पर सरिया मिलने जैसी कोई घटना नही है।

Previous articleतय समय मे गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनेगा भवन : डॉ. अवधेश सिंह
Next articleजेसीआई के साथ सभी संस्थाएं स्वच्छता अभियान चलाएं : गिरीश चंद्र यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?