जेसीआई के साथ सभी संस्थाएं स्वच्छता अभियान चलाएं : गिरीश चंद्र यादव

जेसीआई के साथ सभी संस्थाएं स्वच्छता अभियान चलाएं : गिरीश चंद्र यादव

# जेसीआई जौनपुर 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगी : संजय कपूर

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7.                                                               जेसीआई जौनपुर के नव चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव और उनकी टीम ने नगर के एक होटल में पद और गोपनीयता की शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने चयनित अध्यक्ष को शपथ दिलाई। तत्पश्चात चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव सहित पूरी कार्यकारिणी को निर्वाचित अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आराध्य देव को नमन करते दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना आदिति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आस्था पाठ सचिव सतीश जायसवाल द्वारा पढा़ गया।

बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुभाशीष देते हुए संस्था के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने अपने युवा विभाग को जेसीआई के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने संस्था के साथ नशा उन्मूलन को जड़ से समाप्त करने की बात रखी और नगर के एक एक वार्ड को जेसीआई के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों को गोद लेने को कहा। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन मनोरमा मौर्य ने कहां कि यह जनपद की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था है। लोगों को इससे जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास और सामाजिक सहयोग करना चाहिए।

मुख्य वक्ता के रुप में संस्था के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर ने बताया कि मंडल का सबसे पुराना अध्याय अपने 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा। युवाओं का सहयोग लेते हुए इसे एक नई बुलंदियों पर ले जाने मार्गदर्शन दिया। तत्कालीन अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए बधाई दिया और चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को हर संभव मदद और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, सतीश जायसवाल, अंजनी प्रजापति ताहिर कादरी, शशांक सिंह रानू, रत्नेश गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, दिलीप सिंह, सर्वेश जायसवाल, रंजीत सिंह, प्रदीप सिंह, चित्रगुप्त वाचस्पति, कृष्ण गोपाल जयसवाल, श्रेश सेठ, राजकुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरि, अजय गुप्ता, रतन सीकरी, शुभम जायसवाल, कंचन पांडे, प्रीति जायसवाल, सोनी जायसवाल, यवनिका सिंह, रविंदर कौर, सीमा अग्रहरि सुधा जायसवाल, नीतू सिंह, श्रद्धा जायसवाल, प्रिया सिंह आदि रहे।

Previous articleगेटमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ट्रेन के पहिए में चिंगारी निकलते देख ट्रेन को रुकवाया
Next articleगला घोंटकर दंपति की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने को शव नहर में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?