गोंडा : विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर हमले के मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

गोंडा : विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर हमले के मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

# सपा अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

गोंडा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                 गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथौली में मंगलवार की रात्रि विवादित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने दस लोगों के विरूद्व केस दर्ज किया है। पुलिस ने सपा अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गांव में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में परिवर्तित कर दिया गया है।
मंगलवार की रात्रि में कैथौली गांव में हुई मारपीट व पथराव की घटना को लेकर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मुकदमा कैथौली निवासी दृगपाल यादव पुत्र ननकऊ की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं भंभुआ चौकी इंचार्ज उमेश सिंह ने सपा अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव समेत दस लोगों पर केस दर्ज किया है।
आरोप लगाया कि हमलावर जिस वाहन से आए थे उस वाहन (स्कार्पियो UP32 KD 4444) पर विधायक लिखा है और वाहन में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था। उनके साथ छह- सात लोग और जमीन पर कब्जा करवा रहे थे। पुलिस की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भंभुवा चौकी इंचार्ज उमेश सिंह का आरोप है कि दीवानी स्टे के बाद भी विपक्षीगणों ने जनरेटर जलाकर मकान की छत डालने के लिए सेटरिंग लगवाई जा रही थी। जिसे हमारे साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने मना करने पर लोग पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से सरिया व लाठी लेकर हमला कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामले में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव निवासी ग्राम भदरौली कैसरगंज के साथ ही मुन्ना लाल यादव, जयप्रकाश, सूरज यादव, राहुल गौतम, फूलमता, श्याम पति, रेशमा, आंचल, राजकुमारी निवासी ग्राम कैथौली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसमें पुलिस ने आरोपी सपा अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के साथ ही जयप्रकाश, राहुल यादव, सूरज यादव श्याम पति को गिरफ्तार किया गया।
Previous articleलखनऊ : रेप पीड़िता को मिली 20 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति
Next articleजौनपुर : अनुभव श्रीवास्तव के कस्टम इंस्पेक्टर बनने पर संगत पंगत ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?