जौनपुर : अनुभव श्रीवास्तव के कस्टम इंस्पेक्टर बनने पर संगत पंगत ने किया सम्मानित

जौनपुर : अनुभव श्रीवास्तव के कस्टम इंस्पेक्टर बनने पर संगत पंगत ने किया सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                     संगत पंगत संगठन जौनपुर द्वारा हुसैनाबाद निवासी अनुप श्रीवास्तव “बमबम” के पुत्र अनुभव श्रीवास्तव के कस्टम इस्पेक्टर के पद पर नियुक्त होने पर अनुभव श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया गया एवं माल्यापर्ण, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत करते हुए संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि संगत पंगत के संस्थापक आर के सिन्हा राज्यसभा सांसद के मार्गदर्शन में जो विद्यार्थी अपने मेहनत से नौकरी पाते है उनको सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जाता हैं। बच्चा भइया ने कहा कि संगत पंगत परिवार सुख-दुःख का साथी है जो सुख-दुःख में सबसे पहले पहुँचता हैं। आज अनुभव श्रीवास्तव ने कस्टम इंस्पेक्टर बन पूरे जौनपुर व उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है।
संगत पंगत के संरक्षक संजय श्रीवास्तव ए डी जी सी क्रिमनल ने कहा कि अनुभव श्रीवास्तव के सम्मान से अन्य बच्चो में भी उत्साह बढेगा और बच्चे प्रेरित होकर नौकरी में आएंगे। संगत पंगत के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि आज जौनपुर में बच्चे नौकरी पाकर जनपद का सम्मान बढ़ा रहे है। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि अनुभव से लोग प्रेरणा लेकर और बच्चे पढ़ाई कर आगे बढ़ेंगे संगत पंगत सबके सम्मान के लिए दृढ़ संकल्प हैं। अपने स्वागत से अभिभूत हो कर अनुभव श्रीवास्तव कस्टम इंसपेक्टर ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा व निष्ठा के साथ देश व समाज की सेवा करूँगा।
स्वागत करने वाले में कार्यक्रम संयोजक अमित श्रीवास्तव पप्पू मामा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव, पूर्व पंचायत अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता दीपक दीपू, सुशील श्रीवास्तव बमबम, माता ममता श्रीवास्तव, अंशुमान श्रीवास्तव, ओम साई श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने आये हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
Previous articleगोंडा : विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर हमले के मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Next articleजौनपुर के एडिशनल एसपी के पिताजी का हुआ देहांत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?