गोतस्कर की अपाची बाइक पुलिस ने किया जब्त

गोतस्कर की अपाची बाइक पुलिस ने किया जब्त

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लेदरही गांव निवासी कुख्यात गोतस्कर एवं दुराचारी असलम पुत्र स्व. हबीब की अवैध संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस ने आरोपी के आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदी गई अपाचे मोटरसाइकिल को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा के अंतर्गत जब्त कर लिया। बाइक की अनुमानित कीमत 1,23,930 रुपये बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमे के तहत की गई। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायब तहसीलदार शाहगंज शीतला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में मुनादी कराकर संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी असलम का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ थाना खेतासराय, महाराजगंज, सुजानगंज में कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
Previous articleसंदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत
Next articleउद्यम सखी योजना के तहत 51 महिलाओं ने दी परीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?