गोदौलिया चौराहे पर मानवाधिकार संरक्षण मिशन का जनजागरूकता अभियान
# बच्चियों की सुरक्षा और दोषियों को फांसी की सजा की मांग उठाई
वाराणसी। तहलका 24×7 मानवाधिकार संरक्षण मिशन के तत्वावधान में रविवार शाम करीब 5 बजे गोदौलिया चौराहे पर बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म और जघन्य अपराधों की घटनाओं के विरोध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के माध्यम से लोगों को बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा ऐसे मामलों में दोषियों को कठोर दंड,विशेष रूप से फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई गई।

अभियान का नेतृत्व मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार बरनवाल ने किया।उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और छोटी बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है,ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकें।उन्होंने कहा कि यदि इस अभियान से एक भी बच्ची का जीवन सुरक्षित होता है,तो संस्था अपनी मेहनत को सफल मानेगी।

इस अवसर पर ममता त्रिपाठी,संजय यादव,विनोद त्रिपाठी,नंदनी त्रिपाठी,उन्नति त्रिपाठी,राहुल प्रजापति, अब्दुल कादिर,गोविंद केसरी,मोहम्मद आकिब,आकाश शाह,अनिल गुप्ता,रानी जायसवाल,शाफिया रानी, वाहिद भाई,छोटे लाल चौरसिया,जैदी भाई,सुरैया बानो सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने समाज से बच्चियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।


















