राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 2300 से अधिक आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
अयोध्या।
तहलका 24×7
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए देशभर से 2300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।ट्रस्ट के अनुसार सभी आवेदनों की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी।

समिति पात्र अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग कर योग्य उम्मीदवारों के नाम अंतिम चयन के लिए प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद नए CEO की नियुक्ति की जाएगी।राम मंदिर ट्रस्ट में यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।नए CEO के कंधों पर मंदिर परिसर के प्रशासन, विभिन्न परियोजनाओं के संचालन,वित्तीय प्रबंधन और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की जिम्मेदारी होगी।

देशभर की निगाहें इस चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं।माना जा रहा है कि ट्रस्ट प्रशासनिक अनुभव,दक्षता और निष्पक्ष कार्यशैली वाले अधिकारी को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है।


















