गोली लगने से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के मिल्तनगर मोहल्ले में 10 वर्षीय गोली के शिकार मासूम की ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से नामजद और अज्ञात आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
उसरहटा गांव निवासी अबूसाद ने तहरीर में बताया था कि 18 जुलाई को उसका पोता अयान (10) अपने मामा अतीकुर्रहमान के साथ मिल्तनगर निवासी फैजान पुत्र जिलानी के घर गया था।

वहां मौजूद आदिल पुत्र बब्बन निवासी अरन्द से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि फैजान और अन्य लोगों के कहने पर आदिल ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी, जो अयान के सीने में जा लगी। गंभीर रूप से घायल अयान को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।


















