बिना मान्यता के चल रहे चार विद्यालय बंद कराकर दिया नोटिस
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने अभियान चलाकर गैर मान्यता के संचालित विद्यालयों को नोटिस देकर बंद कराया। इसकी भनक लगते ही ऐसे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश की कड़ी में बनी समिति के सदस्य के रुप में गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सिंह ने जांच अभियान चलाया।

इस दौरान सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में गैर मान्यता के संचालित शिवाजी शिक्षा निकेतन व जीजेएस कान्वेंट पब्लिक स्कूल, बूढ़ूपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर और बेनीपुर सरहरा स्थित पैराडाइज स्कूल मिले। इस बाबत शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी पाए गए विद्यालयों को बंद कराकर संचालकों को नोटिस दी गई है। जिसे लेकर ऐसे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
















