ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाए गम्भीर आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाए गम्भीर आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7                                                            खुटहन ब्लॉक स्थित पोटरिया गांव के भारी संख्या में ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितता, केवाईसी के नाम पर राशन कटौती, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोटेदार की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की।

गांव निवासी धर्मेंद्र, शंभूलाल, ध्रुवचंद्र, अविनाश कुमार और सौरभ आदि ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि कोटेदार ने सभी ग्रामीणों के कार्ड अपने पास रख लिया है। वो लोगों को अधूरे केवाईसी का बहाना बनाकर राशन नहीं देता। कोटेदार ने अपनी पत्नी, भतीजे प्रदीप प्रधान और संदीप के नाम अन्त्योदय कार्ड बनवाया है। अपने बिना शादी शुदा बेटे का गृहस्थी कार्ड बनवाया है। आरोप है कि राशन मांगने पर कोटेदार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है और राशन नहीं देने की धमकी देता है।

वो यह भी कहता है कि अधिकारियों को पैसा देकर ही इतने सालों से कोटा चला रहे हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की जांच कर कोटेदार और उसके सगे संबंधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Previous articleप्रयागराज महाकुंभ 2025 : आंकड़ा का मोहरा बने तीर्थयात्री और वीआईपी के लिए पर्यटन का इंतज़ाम!
Next articleमहाकुंभ से भटककर दो महिलाएं पहुंची शाहगंज, पुलिस ने भेजा घर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?