महाकुंभ से भटककर दो महिलाएं पहुंची शाहगंज, पुलिस ने भेजा घर

महाकुंभ से भटककर दो महिलाएं पहुंची शाहगंज, पुलिस ने भेजा घर

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7                                                              प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान भगदड़ में अपने परिजनों से बिछड़ी दो महिलाएं भटकते हुए जौनपुर के शाहगंज कस्बे तक पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को सकुशल उनके परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

मध्य प्रदेश के शाहगढ़ सागर की रहने वाली ललिता देवी पत्नी बालचंद और श्रीमती त्रिदेवा देवी (85) पत्नी द्वारिका सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर बिसेन टोला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर आरा बिहार अपने-अपने गांव के लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए आई थीं। भगदड़ में अपने समूह से अलग होने के बाद दोनों महिलाएं भटकते-भटकते शाहगंज पहुंच गईं, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सीओ अजीत सिंह चौहान के अनुसार पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से ललिता देवी के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। वहीं बिहार की रहने वाली त्रिदेवा देवी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस जवान को साथ भेजा गया। दोनों महिलाएं सकुशल अपने परिवारों से मिल गईं।

Previous articleग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाए गम्भीर आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग
Next articleचाट व गोल गप्पे खाकर फ़ूड प्वाजनिंग के शिकार हुए डेढ़ दर्जन लोग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?