चलती हुई बस बनी आग का गोला, चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टला

चलती हुई बस बनी आग का गोला, चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टला

# डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचा दमकल, 2 घंटे तक बंद रहा आवागमन 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कम मच गया जब दिल्ली से वाराणसी के जा रही एसी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस धूं-धूंकर जलने लगी। बस में आग लगते  ही लोगों में हफरा तफरी मच गई, आसपास के घरों के लोग ताला लगाकर भाग लिए, बस में बैठे लोगों में हाहाकार मच गया। चालक ने सूझबूझ से बस को किनारे लगाया और बस में सवार सभी 14 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे, मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन जलती हुई बस के नजदीक जाने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा था। डेढ़ घंटे तक लगातार बस जलती रही, दमकल विभाग को सूचना तुरंत दे दी गई, लेकिन डेढ़ घंटे विलंब की वजह से बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई, ढांचा ही बचा रहा। बस चालक दिल्ली निवासी कमल कुमार ने बताया कि 10:30 बजे रात बस लेकर हम दिल्ली से रवाना हुए थे जिसमें लगभग 35 यात्री सवार थे।
मछली शहर तक आधे यात्री उतर गए, घटना के समय 14 यात्री थे। गाड़ी गुलजारगंज बाजार के पास पहुंची तो जलने की गंध आने लगी। जिसपर तीव्र गति से गाड़ी वहां से चलाते हुए 200 मीटर आगे जाकर एकांत में प्रतापगज बॉर्डर पर गाड़ी खड़ी कर दिया और तुरंत सभी यात्रियों को गाड़ी से बाहर उतार दिया। इसके बाद बोनट खोलकर चेक करने का प्रयास किया इतने में गाड़ी जलने लगी। चालक ने कहा कि दमकल समय से आ गई होती तो बस न जलती।
घटना के दौरान लगभग ढाई घंटे तक दोनों तरफ से  मार्ग पर आवागमन बन्द हो गया। एक यात्री ने बताया कि दिल्ली से अपनी मोटरसाइकिल लादा था और वाराणसी के लिए जा रहा था वह भी इसी में जल गई, अन्य यात्रियों का कितना सामान जला, इसका आंकड़ा किसी के पास नहीं है।
मामले में क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Previous articleमधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए : डा. अनुराग
Next articleप्राथमिक विद्यालय का मर्जर नही रुका तो होगा आंदोलन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?