प्राथमिक विद्यालय का मर्जर नही रुका तो होगा आंदोलन

प्राथमिक विद्यालय का मर्जर नही रुका तो होगा आंदोलन

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) के राज्य आह्वान पर उत्तर प्रदेश में  27 हजार प्राथमिक विद्यालय के मर्जर के खिलाफ पिंडरा तहसील में राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।ऐक्टू के जिला संयोजक अमरनाथ राजभर ने कहा कि जिस प्रदेश में 85, प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं, उस प्रदेश में 27 हजार प्राथमिक विद्यालय को मर्जर के नाम पर बन्द करना यह दर्शाता है कि सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।
जबकि इसके उलट सरकार आरटीई के नाम पर प्राइवेट स्कूलों का भरण पोषण कर उनको मालामाल कर रही है। जब स्वयं सरकार प्राथमिक शिक्षा को ध्वस्त करने में लगी हो तो फिर उस राज्य की शिक्षा रामभरोसे ही होगी। वक्ताओं ने कहाकि  सरकार को यह चाहिए कि जो भी पब्लिक स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाएं, उनकी सभी सरकारी सुविधाएं बन्द कर देनी चाहिए। इससे सरकार का धन बचत होने के साथ प्राथमिक विद्यालय संवर जाएगा।
विद्यालय में मेज कुर्सी तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा मर्जर होने पर ऐक्टू द्वारा और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
मांगपत्र देने में अमरनाथ राजभर, ओमप्रकाश राजभर, बच्चन यादव, ऊषा देवी, संजय आदि रहे।
Previous articleचलती हुई बस बनी आग का गोला, चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टला
Next articleमां-बेटे ने बेच दी वायुसेना की रनवे, 28 साल बाद केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?