चित्रगुप्त पूजन महासमिति का कायस्थ समागम सम्पन्न
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर।
श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति द्वारा आयोजित विशाल कायस्थ समागम में उमड़े हजारों कायस्थ परिवार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुशील सिन्हा चेयरमेन केपी ट्रस्ट प्रयागराज ने कहा कि जौनपुर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कायस्थ परिवार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कायस्थ समाज जागरूक समाज है जो देशहित में सदैव समर्पित रहता है और रहेगा।

उन्होंने कायस्थ समाज को एशिया के सबसे बड़े केपी ट्रस्ट का मेंबर बनने का आह्वान किया। कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को नौकरी करने वाली सोच से ऊपर उठकर नौकरी देने वाला बनना चाहते ऐसा प्रयास करें।जौनपुर में उमड़े हजारों कायस्थ समाज के लोग एकजुटता का उदाहरण हैं। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि समागम में देशभर के कई संगठन के लोग एक मंच पर मौजूद हैं और एकजुट हैं। इतनी बड़ी संख्या में मौजूद लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं।

कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द खरे ने कहा समय की मांग है एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं जो आज जौनपुर में दिखाई दे रही है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि समाज के लोगों ने एकजुटता दिखा कर जौनपुर का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया, आगे और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर ने कहा कि सामाजिक संगठन में कार्य करना सौभाग्य की बात होती है।

कायस्थ समागम में अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया।समागम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम के लोगो ने शपथ ग्रहण किया।

वहीं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ.उमाकांत श्रीवास्तव की टीम ने एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव की टीम ने एवं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव की टीम ने एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव टीम ने एवं कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू की टीम ने, कायस्थ महासभा 7235 शाहगंज के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव बच्चू की टीम ने अपने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण किया और कायस्थ समाज जौनपुर के लोगो को एकजुट करने का संकल्प लिया।

















