सनातन परंपरा को ध्वस्त करने के लिए देश विदेश की ताकतें सक्रिय: सुनील
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
हिन्दू विश्व की सबसे पुरातन सनातनी परम्परा का निर्वहन करने वाला समाज है। हिन्दू भले ही जाति -पाति में बंटे हो लेकिन उनकी सोच सहिष्णुता को प्रदर्शित करती है। उक्त बातें सोमवार को आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुनील ने पिंडरा क्षेत्र के ओदार गांव में राष्ट्रीय स्वयं संघ के तत्ववधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहाकि आज समाज में सनातनी परम्परा को ध्वस्त करने के लिए कुछ विदेशी ताकतों के साथ देशी ताकत भी लगी है। लेकिन हिन्दू सनातनी परपंरा हजारों वर्षों पुरानी है। इनके शाखाओं से निकले लोग हिन्दू विरोधी बातें कर बरगलाने का काम कर धर्म परिवर्तन जैसा कृत्य कर समाज में विद्वेष पैदा कर रहे। पंच दसानन आह्वान अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधूत गिरी महाराज ने कहा हिन्दू समाज वर्षो बाद सजग हुआ, अब जात पात को भूल हिन्दू एकता की बात कर रहा है, जो भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।

युवा भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बुद्धजीवी, मातृशक्ति, समाजसेवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रिटायर्ड लेखाधिकारी सूबेदार चौबे, संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख हेमन्त मिश्रा ने किया।

इसके पूर्व हवन पूजन कर सम्मेलन की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धर्मेद्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह, अरुण कुमार सिंह बिन्नी, शैलेश पांडेय, अजय ऊदल, मनीष पाठक, धर्मेंद्र सिंह देव, सुधीर सिंह एडवोकेट, विकास सिंह के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थिति रहे।

















