जनगणना-2027: लापरवाही पर नगर निगम सख्त

जनगणना-2027: लापरवाही पर नगर निगम सख्त

# ड्यूटी से गायब 479 कर्मचारियों के खिलाफ थानों में तहरीर, विभागों को भी भेजा गया पत्र

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             जनगणना-2027 के प्रथम चरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है।ड्यूटी से लगातार गायब चल रहे 479 कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने हजरतगंज,ठाकुरगंज और अलीगंज थानों में तहरीर दी। कई कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद मिलने और गलत नंबर दर्ज होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक हजरतगंज थाने में 70, ठाकुरगंज में 165 तथा अलीगंज थाने में 244 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
जनगणना कार्य के लिए नगर निगम क्षेत्र में कुल 6270 ब्लॉक बनाए गए हैं,जिनमें कर्मचारियों की तैनाती की गई है।इसके अलावा 1045 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।इसके बावजूद करीब 800 कर्मचारी और सुपरवाइजर अब तक ड्यूटी से नदारद बताए जा रहे हैं। बताया गया कि 22 मई से 20 जून तक जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की गणना का कार्य किया जाना है।ऐसे में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कार्य प्रभावित हो रहा है।नगर निगम ने संबंधित विभागों को भी पत्र भेजकर गायब कर्मचारियों की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार एलडीए के 23,बेसिक शिक्षा विभाग के 30,वन विभाग के छह तथा लोक निर्माण विभाग के आठ कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं।नगर निगम प्रशासन ने कहा कि कई कर्मचारियों के मोबाइल बंद हैं,जबकि कुछ के नंबर गलत दर्ज पाए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ड्यूटी पर तत्काल वापस न लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleहीट वेव: इंसानों से ज्यादा खतरे में होते हैं पशु
Next articleपत्नी और पिता के कथित अवैध संबंधों से परेशान युवक ने दोनों को गोली से उड़ाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?