जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी का चुनाव सम्पन्न 

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी का चुनाव सम्पन्न 

# निर्भय जायसवाल चुने गए अध्यक्ष, उज्ज्वल सेठ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7
          युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज सिटी का वार्षिक चुनाव शनिवार रात संपन्न हुआ। चुनाव सभा में वर्ष 2023 की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य निर्भय जायसवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में उज्ज्वल सेठ कोषाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे।अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि नामांकन समिति के प्रमुख तत्काल पूर्व अध्यक्ष अविनाश जायसवाल की देख-रेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव में अनूप सेठ, राम अवतार अग्रहरि, धीरज जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, विकास अग्रहरि और डॉ बालाजी राव का उपाध्यक्ष पदों पर चुनाव हुआ। जबकि निदेशक के पदों पर कार्तिक अग्रहरि, शुभम गुप्ता, विवेक सोनी, आशुतोष जायसवाल और सुमंग साहू का निर्वाचन हुआ। जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व दीपक सिंह और संयुक्त सचिव का दायित्व अश्विनी यादव के पास होगा। जूनियर विंग की जिम्मेदारी आदित्य अग्रहरि को दी गई और रौनक मोदनवाल सचिव की जिम्मेदारी निभायेंगे। आशीष जायसवाल ने नए अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
नामांकन समिति के सदस्यों पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि और सौरभ सेठ ने चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। इस मौके पर डॉ राजकुमार मिश्रा, डॉ जेपी दुबे, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, संजीव जायसवाल, दिनेश चंद्र गांधी, संजय गुप्ता, मनोज पांडेय, दीपक जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, संदीप जायसवाल, आशीष प्रीतम, अमन अग्रहरि, मनीष बरनवाल आदि मौजूद रहे।
Previous articleजनपद जौनपुर बना फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द
Next articleमथुरा : सड़क किनारे बैग में मिली युवती के शव की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?