जौनपुर : अपना दल एस ने चलाया सदस्यता अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपना दल यस पार्टी कार्यालय पर विशाल सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के सदस्यता प्रभारी एवं पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव अपना दल यस रहे। सबसे पहले महापुरुषों के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मड़ियाहूं के विधायक डॉ आरके पटेल एवं राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे।

सदस्यता अभियान की शुरुआत सबसे पहले राष्ट्रीय कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली को सदस्यता प्रभारी डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज द्वारा सदस्यता दिलाया गया उसके उपरांत सभी निवर्तमान प्रदेश के पदाधिकारियों को एवं जिले के पदाधिकारियों को बारी बारी से सदस्यता दिलाई गई एवं हर विधानसभा को अपना दल संगठन चार भागों में विभाजित कर जोन अध्यक्ष नामित किया है। जोन अध्यक्ष के सदस्यता प्रभारी राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों को बनाया गया है सभी जोन प्रमुख को एक जोन मे कम से कम 25 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। कार्यकर्ताओं को हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा थी आज जनपद जौनपुर संगठन में पहले ही दिन 787 सक्रिय सदस्य बना दिए गए हैं। 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य एवं साधारण सदस्य बनाए जाएंगे एक माह में जनपद जौनपुर में एवं पूरे प्रदेश में अपना दल यस पार्टी सदस्यता के माने में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।



















