जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज

जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               एक ही जमीन को दो लोगों को बेचने और बयाना की राशि हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।अलीगंज चूड़ी मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार सेठ ने आरोप लगाया कि सिधाईं गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर संतोष कुमार सिंह पुत्र जगत नारायण सिंह ने पहले एक जमीन का एग्रीमेंट राजकमल जायसवाल के साथ किया और बाद में उसी जमीन का एग्रीमेंट उनसे भी कर लिया।
प्रदीप का कहना है कि संतोष सिंह ने उनसे पांच लाख रुपये बयाना के तौर पर लिया, लेकिन बाद में वही जमीन फिर राजकमल जायसवाल के नाम रजिस्ट्री कर दी। जब प्रदीप सेठ ने अपने पैसे वापस मांगे, तो संतोष कुमार सिंह ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर प्रदीप ने न्यायालय की शरण ली।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए शाहगंज पुलिस को आदेश दिया कि वह संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच करे। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Previous articleपौधारोपण महा अभियान के तहत नगर पंचायत रोपे गए पौधे
Next articleनगर पालिका परिषद में अनियमितता का आरोप, नगर विकास मंत्री से जांच की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?