पौधारोपण महा अभियान के तहत नगर पंचायत रोपे गए पौधे

पौधारोपण महा अभियान के तहत नगर पंचायत रोपे गए पौधे

# अंत्येष्टि स्थल पर लगाए गए पीपल और अर्जुन के पौधे

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              नगर पंचायत खेतासराय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्बा स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अर्जुन, पीपल सहित विभिन्न छाएदार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, चेयरमैन वसीम अहमद आदि ने संयुक्त रुप से पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए आगे भी अभियानों को लगातार चलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान सभासद एजाज अहमद, सलीम अहमद, शमीम अहमद, सतीश यादव त्रिदेव, इलियास मोनू आदि  लोगों ने पौधारोपण में भाग लिया। सभी ने रोपे गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
Previous articleयूपी में पैसा बोलता है: भ्रष्टाचार की जड़ ऊपर से बरगद सरीखे नीचे तक फैली! 
Next articleजमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?