ज़ेब्रा का सर्वधर्म सामूहिक विवाह 14 दिसम्बर को

ज़ेब्रा का सर्वधर्म सामूहिक विवाह 14 दिसम्बर को

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               पूर्वांचल की ख्यातिलब्ध रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट विगत तीन दशकों से दहेज रहित आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में संस्था द्वारा नवम् सर्वधर्म सामूहिक विवाह आगामी 14 दिसम्बर रविवार को स्थानीय मोहम्मद हसन स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि सामूहिक विवाह शर्म नहीं, स्वाभिमान है। दहेज जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक शक्ति से प्रयास आवश्यक है। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों और जातियों के युवक युवतियां सम्मिलित होकर अपने-अपने रीति-रिवाज़ों के अनुसार बिना भेदभाव के दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे।
उन्होंने कहा कि विवाह के बाद युगल जोड़ों को सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करने के साथ ही गृहस्थ जीवन में आवश्यक उपयोगी सामग्री भी संस्था द्वारा उपहार स्वरूप दी जाएगी। इच्छुक अभिभावक एवं माता-पिता संस्था के जिला मुख्यालय या तहसीलों में स्थापित केंद्रों से जानकारी प्राप्त कर पंजीकरण करा सकते हैं।
Previous articleखेत में खाद का छिड़काव करने गए अधेड़ की मौत
Next articleनाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास, 15 हजार अर्थदंड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?