31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जालसाज गिरोह के 10 गुर्गों पर मुकदमा दर्ज 

जालसाज गिरोह के 10 गुर्गों पर मुकदमा दर्ज 

अम्बेडकर नगर। 
तहलका 24×7 
           इकरारनामा कराकर जमीन की दोबारा बिक्री करने वाले गिरोह के 10 सदस्यों के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शेखपुरा कटरिया निवासी लीलावती देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
इसमें बताया था कि पति संजय वर्मा नशे के आदी हैं। उनका उपचार चल रहा है। पांच जनवरी 2023 को विपक्षी शुभम वर्मा निवासी महमदपुर, विशाल वर्मा निवासी राबी बहाउद्दीनपुर, लालू निवासी कुर्की बाजार, गोविंद यादव व जकी अहमद निवासी बिहरोजपुर कोतवाली टांडा, किशन राजभर निवासी कोटवा महमदपुर, सुधीर वर्मा निवासी चंदनपारा, सुरेश कुमार कुमार निवासी डिहवा, सैय्यद शोएब रिजवी निवासी सूरापुर व वसीम रजा निवासी मछलीगांव ने जालसाजी कर बिकी हुई भूमि का उनके पति के नाम से इकरारनामा करा लिया।
इसके बाद संबंधित भूमि को कुछ लोगों को बेच भी दिया। इसकी जानकारी बाद में हो सकी। पुलिस से मामले की शिकायत की गई, लेकिन मामला सिफर रहा। इसके बाद न्यायालय में गुहार लगाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37270672
Total Visitors
642
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This