जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिला न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

अधिकारियों के द्वारा महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उनकी जांच कराई जाए। पाकशाला में जाकर खाने के गुणवत्ता की जांच की गई जिसमें पाया कि खाना मीनू के अनुसार अच्छी गुणवत्ता का दिया जा रहा है। जेल चिकित्सालय में बीमार कैदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। जेल अधीक्षक एसके पांडेय को निर्देशित किया कि जिला कारागार में साफ-सफाई की व्यवस्था की चुस्त-दुरुस्त रहे।
Previous articleजौनपुर : हर्षोल्लास के साथ स्थापित की गई दुर्गा मां की प्रतिमा
Next articleहमारे राष्ट्र ने हमेशा निभाई है एक विश्वगुरु की भूमिका- विद्यासागर सोनकर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?