जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स का अनावरण, की कार्यों की सराहना
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर, मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, यात्रा समन्यवक गौरव सेठ का आगमन हुआ।
अधिकारियों ने संस्था द्वारा दो प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

जिसमें फ़रीदुलहक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में छात्रा प्रतीक्षालय के नवीनीकरण और जौनपुर रोड स्थित बहुरानी मैरिज हॉल के पास स्वागत बोर्ड का अनावरण अतिथियों के कर-कमलों से संपन्न हुआ।पदाधिकारियों ने जेसीआई शाहगंज संस्कार की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स की प्रेरणास्रोत टीम करार दिया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष विनायक गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर, प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम, पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान, मो. शाहिद नईम, मो. सरफराज, मो. रजा, इकरार खान, फहद खान, अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अब्दुर्रहमान, कुशाग्र अग्रहरि आदि सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















