जेसीआई ने जरुरतमंद महिलाओं को वितरित की साड़ी
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। घरों में काम करने वाली लगभग 40 महिलाओं को इस कार्यक्रम में साड़ी मिली। सभी ने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

संस्था की अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई द्वारा वैलेंटाइन वीक में मनाए जा रहे स्प्रेड लव कार्यक्रम के तहत हुआ। संस्था में नगर के घरों में रोजमर्रा का काम करने वाली महिलाओं को कालीचौरा के पास एकत्रित किया और उन्हें साड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जूनियर जेसी विंग के मंडल निदेशक निर्भय जायसवाल रहे।

उन्होंने कहा कि सेवा और प्रेम भाव से किए गए कार्य से मन संतुष्ट होता है। उन्होंने पूरी टीम को ऐसे कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक रवि अग्रहरि ने सभी का आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अमृता जायसवाल, सचिव आदित्य गुप्ता, सोनी गुप्ता, सक्षम आदि मौजूद रहे।

















