परीक्षा का भय बच्चों की सफलता में बड़ी बाधा: फुरकान मुमताज
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में सोमवार को “एग्जाम फोबिया” विषय पर इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हे परीक्षा के भय को अपने दिमाग से निकाल कर सफल होने के गुण बताए गए।

महाराष्ट्र के मुम्बई से आए प्रशिक्षक फुरकान मुमताज खान ने छात्रों को सफलता के बहुत से सरल उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होंने के लिए समय समय पर परीक्षाओं से गुजरना होता है। इसी तरह एक वर्ष की पढ़ाई में हमने क्या पाया उसे जानने के लिए परीक्षा से गुजरना होता है। जिसके लिए हमें हमेशा तैयार रहने की जरूरत है। हमें परीक्षा को कभी भी बोझ समझकर घबराना नहीं चाहिए।

मोटीवेशनल स्पीकर श्री खान ने सफल होने टिप्स बताते हुए कहा कि जिन स्टूडेंट्स के जीवन मे लक्ष्य होता है उन्हें अलार्म नहीं जगाता। टाइम मैनेजमेंट होना ज़रूरी है, टाइम टेबल बना कर परीक्षा की तैयारी करें। पिछले पांच सालों के बोर्ड एग्जाम के प्रश्न पत्र को हल कीजिये। बोर्ड परीक्षा तक मोबाइल से दुरी बना लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अच्छी नींद लें, शारीरिक और मानसिक स्वाथ्य का विशेष ख्याल रखें।

परीक्षा के समय किसी भी तरह का मन में कोई डर न पालें। प्रश्न पत्र को पढ़ें और प्रशनों पर एक समय सीमा निर्धारित करके उसके उत्तर लिखें। कहा परीक्षा के नाम पर डर से आपके याद किए हुए विषय को भुला देता है, यही कारण है कि पढ़ाई में अपनी कक्षा के बहुत तेज छात्र भी एग्जाम फोबिया का शिकार होकर सफलता से दूर रह जाते हैं। अंत में प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने आभार व्यक्त किया।

















