जेसीआई ने फायर सेफ्टी जागरूकता पर लगाई कार्यशाला

जेसीआई ने फायर सेफ्टी जागरूकता पर लगाई कार्यशाला

शाहगंज, जौनपुए। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने आरके इंटीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। शाहगंज फायर सर्विस के जवानों ने इस मौके पर संस्थान की सैकड़ों छात्राओं को आग लगने पर किए जाने उपायों के लिए जागरूक किया।
जेजे चेयरमैन रौनक मोदनवाल ने बताया कि संस्था द्वारा आरके इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में छात्राओं के लिए फायर सेफ्टी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाहगंज फायर सर्विस में तैनात रविन्द्र सिंह, हिमांशु सिंह और राहुल सिंह ने छात्राओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर से आग लगने पर किए जाने वाले उपाय के बारे में बताया। अग्निशमन कर्मियों ने छात्राओं को फायर एक्टिंग्यूशर के उपयोग का तरीका बताया।
यह भी बताया कि आग लगने के बाद प्रयास करके सिलेंडर को सीधा कर लें ताकि उसके फटने की आशंका कम हो जाए।छात्राओं को गीले कंबल, बाल्टी और अन्य तरीकों से आग बुझाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य जेएस कुट्टी, पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, कार्यक्रम संयोजक सक्षम मोदनवाल, आदित्य अग्रहरि, रोहित गुप्ता, आयुष अग्रहरि आदि मौजूद रहें।
Previous articleनर्सिंगहोम्स के मानक में खेल से रेफरी ही लापता, शिकायती जांच में होती है लीपापोती! 
Next articleमानव होने के लिए मानवता का होना नितांत आवश्यक: अवस्थी महाराज 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?