जौनपुर : अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

जौनपुर : अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था और जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के तहत गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अभय कुमार ने कहा कि आज खासतौर से युवाओं और बच्चों से यह अपील है कि नशे से दूर रहें नशा मुक्त जीवन अपनाएं। स्वस्थ रहें और जीवन को खुशहाल बनाएं।

डॉक्टर के बिना परामर्श के कभी भी नशीली दवाओं का सेवन न करें। नशा एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या है विश्व में आतंकवाद व अपराध की बढ़ोत्तरी में नशे के कारोबार की बड़ी भूमिका है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ नशा उन्मूलन के क्षेत्र में सूचनाओं का आदान-प्रदान और प्रयास उल्लेखनीय है। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से नशे की समस्या को जड़ से मिटाया जा सकता है। उक्त अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, मध्यस्था अधिकारी डॉ दिलीप सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, राकेश अस्थाना, मनोज निषाद, केशव मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। पब्लिक में इस जागरूकता कार्यक्रम के प्रति उन्मुखता और उत्साह दिखा। कार्यक्रम आयोजक पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय/ संस्था सचिव संजय उपाध्याय ने उपस्थित सभी के साथ संकल्प लिया गया।
Previous articleजौनपुर : जान से मारने की धमकी देने का पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : नदी में नहाने गये किशोर की डूब कर मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?