जौनपुर : 239 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एमएड की प्रवेश परीक्षा

जौनपुर : 239 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एमएड की प्रवेश परीक्षा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की एमएड प्रवेश परीक्षा 2022 मंगलवार को परिसर के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र में हुई। परीक्षा सुबह 11 से दो बजे तक हुई। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।नवीन केंद्रीय मूल्यांकन के दोनों केंद्रों पर 969 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 239 विद्यार्थी सम्मिलित नहीं हो सके।

विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने मूल्यांकन कक्ष के दोनों ब्लाकों का निरीक्षण किया। मूल्यांकन केंद्र के ए-ब्लाक के केंद्राध्यक्ष डाक्टर सुनील कुमार व बी-ब्लाक के प्रोफेसर राजेश शर्मा ने कहा कि एमएड प्रवेश परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी के साथ संपन्न कराई गई है। दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार, सहायक कुलसचिव अजीत कुमार, डाक्टर मनीष कुमार गुप्ता, सहायक कुलसचिव अमृत लाल पटेल निगरानी कर रहे थे। इस दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव बबीता सिंह अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमण करती रहीं।
Previous articleजौनपुर : उवर्रक की दुकानों पर छापा, लिए गए 17 नमूने
Next articleजौनपुर : अखंड भारत संकल्प दिवस का हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?