जौनपुर : अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा हटाए गए अतिक्रमण को लेकर लामबंद व्यापारियों ने शनिवार को प्रशासन के विरोध में हंगामा करते हुए एसडीएम लालबहादुर को ज्ञापन सौंपा है।इसमें व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रेहटी, पटरी, गुमटी वाले गरीब व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। प्रशासन अपनी मनमर्जी से अतिक्रमण की सीमा का निर्धारण किया है।


















