आजमगढ़ : 493 लीटर अवैध शराब के साथ 28 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ : 493 लीटर अवैध शराब के साथ 28 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                जिले में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। प्रत्येक थाना क्षेत्रों में कारोबारी अवैध शराब की हेराफेरी कर रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि पुलिस विभाग का ही आंकड़ा बता रहा है। लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही अवैध शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा विशेष अभियान चला रहा है। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 28 लोगों को 493 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इससे साफ है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार फल-फुल रहा है।

संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। वर्तमान समय में आचार संहिता भी जिले में प्रभावी है। चुनाव होने से पहले शराब पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न थानों की पुलिस ने 28 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। जिले के 19 थानों की पुलिस ने कुल 28 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 493 लीटर अवैध शराब कच्ची शराब बरामद किया है।
Previous articleज्ञानवापी मामले में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में तीन पर एफआईआर
Next articleजौनपुर : अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?