जौनपुर : अधिवक्ता के घर को हौसला बुलंद चोरों ने बनाया निशाना 

जौनपुर : अधिवक्ता के घर को हौसला बुलंद चोरों ने बनाया निशाना 

# दो लाख नकदी समेत 12 लाख के आभूषण को किया पार 

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गाँव में छत के रास्ते अधिवक्ता के घर में घुसे चोरों ने लाखों के गहने सहित दो रुपये चुराकर फरार हो गए। क्षेत्र में इतनी बड़ी चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस चोरी पर पर्दा डालने में जुटी है।उक्त गांव निवासी अवनींद्र दुबे मछलीशहर तहसील में अधिवक्ता है। वह बार एसोसिएशन के महामंत्री भी रह चुके है। बीते चार तारीख को वह अपने पत्नी सहित मुंबई गए हुए है। उनके बूढ़े माता पिता सहित उनकी बहू गुरुवार रात रोज की भांति घर के हाल व ओसारे में सो गए। उनका पुत्र अंशुमान दुबे शादी विवाह में वीडियोग्राफी करते है।
वह भी लग्न में चले गए। चोरों ने जिसका फायदा उठाते हुए घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और छत पर लगे दरवाजे की कुंडी तोड़कर आँगन में घुस गए। आँगन में आने के बाद उन्होंने उनके कमरे व पुत्र के कमरे की कुंडी लगा कर आराम से दो कमरे की अलमारी तोड़कर उसमें रखा सोने का एक हार, चार कंगन, एक माथे की बिंदिया, एक नथिया, 12 अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चार सोने की चैन, 7 जोड़ी कान का झुमका, 9 जोड़ी पायल, 1 छागल, 1 करधन, एक फूल पेटी करधन के साथ उसमें रखा दो लाख रुपये लेकर पुनः छत के रास्ते फरार हो गए। शादी के कार्यक्रम से लगभग दो बजे आये अंशुमान जब घर मे आये तो अलमारी के साथ उसका टूटा लॉकर देखकर घर वालों को जगाया। घर मे हल्ला सुनकर पहुँचे पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी हुई तो सब ने काफी खोजबीन की किन्तु चोर तब तक फरार हो चुके थे।
भुक्तभोगी चोरी की घटना की जानकारी आधी रात ही पिता को और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस लिखापढ़ी कर चली गई। शुक्रवार भोर में पहुँची फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने छानबीन की किन्तु कोई सफलता हाथ नहीं मिली। भुक्तभोगी ने सुबह कोतवाली पहुंच चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी।
Previous articleजौनपुर : पुलिसिया उत्पीड़न से क्षुब्ध पीड़ित ने लगाई कप्तान से न्याय की गुहार
Next articleजौनपुर : 1 दिसंबर से एजे ट्रेन को बंद किए जाने से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?