जौनपुर : 1 दिसंबर से एजे ट्रेन को बंद किए जाने से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एक दिसम्बर से एजे पैसेन्जर ट्रेन को रेलवे द्वारा बंद करने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता जज सिह अन्ना ने रेल यात्रियों के साथ जरौना रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि ट्रेन का संचालन शुरु किया जाय।
प्रयागराज संगम से सुबह 6 बजे छूटने वाली व जौनपुर जं 9.15 बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को बिना किसी सूचना के बिना कोहरा के अचानक रेल भवन नई दिल्ली, जीएम डीआरएम उत्तर रेलवे द्वारा बंद किए जाने के कारण लोग नाराज हैं।

जौनपुर जिला मुख्यालय पर आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है जिससे नाराज लोगों जरौना रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिह अन्ना के साथ रेल मंत्री , चेयरमैन, जीएम डीआरएम उत्तर रेलवे के समस्त रेल अधिकारीयों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रेल यात्रियों का कहना है कि एजे पैसेंजर ट्रेन का संचालन जल्द से जल्द किया जाए।
















