जौनपुर : पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया आत्महत्या, मचा कोहराम
रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के मई गांव में कमरे के अंदर साड़ी से गले को कसकर 36 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के सुरेश गौतम अपनी पत्नी चन्दा से शराब पीकर आये दिन बाद विवाद करता रहता था। रविवार को भी पत्नी से विवाद कर शराब के नशे में रात को कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर कमरे में तांडव मचाया और साड़ी से गले में फंदा लगाकर गर्दन को कस लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।


















