जौनपुर : अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चार घायल
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
सुल्तानपुर रोड स्थित धर्म कांटा के समीप अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के कुशिया बहार गांव निवासी रामचरित्र (45) पुत्र तेजू, गलगला शहीद निवासी मदीना (30) व नूरजहां (7) पुत्री शाह मोहम्मद, आजमगढ़ जनपद के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के बनवा सागर गांव निवासी दिनेश (34) पुत्र इंद्रजीत शाहगंज से टेम्पो में सवार होकर घर जा रहे थे।

सुल्तानपुर रोड स्थित धर्म कांटा के समीप पहुंचे जहां टेम्पो अनियंत्रित होकर खड्ढे में पलट गया। जिसकी चपेट में आकर चारो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर रामचरित्र, दिनेश, नूरजहां को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

















