26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई, एक की मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल 

जौनपुर : अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई, एक की मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल 

सुईथाकलां। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7
               बहन के यहां से लौट रहे भाई की बाइक क्षेत्र अंतर्गत मुड़िला बाजार के समीप अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे गम्भीर घायल युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र अंतर्गत बिरैली गांव निवासी रोशन (29) पुत्र मकन्दू अपने पड़ोसी राजकुमार (20) पुत्र सुमनी के साथ बाइक से सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील अंतर्गत ककना जटौली गांव में अपनी बहन के घर गया था। बुधवार को देर शाम बहन के यहां से लौटते समय कादीपुर- अखण्डनगर मार्ग स्थित मुड़िला बाजार के समीप पुल से अनियंत्रित होकर टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पहुंचवाया और इसकी सूचना घर वालों को दी। चिकित्सकों ने स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर रेफर कर दिया। चिकित्सालय पहुंचने के कुछ समय उपरांत रोशन की मौत हो गई। डाक्टर और पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं राजकुमार की हालत की गम्भीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएंगी।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पिता की तीन सन्तानों में बीच का है। पत्नी अनीषा दो पुत्रियां अनामिका (7) तथा अनु (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक जयमाल डेकोरेशन का काम करता है। मृतक के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूटने से पूरा गांव ग़मगीन है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37195548
Total Visitors
695
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This