जौनपुर : अनियंत्रित बोलेरो जेसीबी से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत, तीन घायल
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के समीप हुए तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो जेसीबी से टकराने पर बोलेरो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बोलेरो पर सवार अन्य तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एंव घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर गांव निवासी अमित यादव 3 लोगों के साथ बोलेरो यूपी 44 बीएच 0883 से सौरइया गांव गये थे। वहां से लौटते समय लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित रूधौली बाजार में खड़ी ट्रक से आगे निकले कि सड़क के किनारे मिट्टी गिरा रही जेसीबी से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला गया जिसमें घटनास्थल पर हीं चालक अमित यादव (20) पुत्र लालजी यादव की मौत हो चुकी थी।


















