26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : अनुपस्थित रहने पर कटा शिक्षिका का दो दिन का वेतन

जौनपुर : अनुपस्थित रहने पर कटा शिक्षिका का दो दिन का वेतन

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने एक शिक्षक का दो दिन का वेतन काट दिया है। गुरुवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरशादपुर, प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर और कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पाया कि कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक मंजू दुबे दो दिन से बगैर किसी अवकाश के अनुपस्थित चल रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने उनका दो दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर की प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि मंजू दूबे बुधवार को भी नहीं आई थीं और गुरुवार को 7.30 बजे विद्यालय में उपस्थित होकर एक कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर वह विद्यालय से वापस लौट गई। अन्य विद्यालयों में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37105362
Total Visitors
440
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This