जौनपुर : कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का 30 जुलाई तक होगा पंजीकरण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का पंजीकरण कर उनका डिटेल उपलब्ध कराने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को पत्र जारी किया है। शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिया है कि कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का 30 जुलाई छात्रों का पंजीकरण करके ऑनलाइन उनका डाटा उपलब्ध करा दें ताकि बोर्ड परीक्षा के लिए उनका पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो जाए। छात्रों के पंजीकरण को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।


















