जौनपुर : अनुशासन की सीख देता है स्काउट गाइड- डॉ विनय कुमार त्रिपाठी

जौनपुर : अनुशासन की सीख देता है स्काउट गाइड- डॉ विनय कुमार त्रिपाठी

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सुजानगंज के फरीदाबाद गांव स्थित श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय में पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम श्रीगौरी शंकर धाम में जाकर वहां की साफ सफाई की तथा स्वच्छता आदि का संदेश दिया।

प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड के प्रशिक्षक धर्मराज विश्वकर्मा द्वारा छात्रों को ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ फाॅस बंधन एवं टेन्ट बनाने की विधियां बताई गई। ध्वज सलामी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज हमें इस प्रशिक्षण के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने की सीख प्राप्त होती है। हम नैतिक, अनुशासित एवं कर्तव्य के प्रति ईमानदार बनते हैं। इस दौरान प्रशिक्षक मनोज यादव, महाविद्यालय के प्राध्यापक विनोद कुमार तिवारी, शिवानंद चौबे, विपिन सिंह, जितेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : छूटे हुए बच्चों को सोमवार को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Next articleजौनपुर : सेंध काटकर मिठाई की दुकान से नकदी समेत मिठाई व बर्तन चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?