जौनपुर : छूटे हुए बच्चों को सोमवार को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

जौनपुर : छूटे हुए बच्चों को सोमवार को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के 0 से 5 वर्ष तक के छूटे हुए तकरीबन दो सौ बच्चों को पोलियो की खुराक सोमवार को एक साथ पिलाई जाएगी। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजय दुबे ने दी है।उन्होंने बताया कि 146 गांव में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 48000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी थी।

यह अभियान 20 मार्च से 25 मार्च तक चलाया गया है। इसके लिए 60 टीम लगाई गई थी। 20 सुपरवाइजर मानिटरिंग कर रहे थे। पोलियो वैक्सीन की सुरक्षा के लिए जगह- जगह तेरह डिपो बनाए गए थे। पोलियो की खुराक पिलाने वाली टीम को नजदीकी डीपो से वैक्सीन लेनी थी। अधीक्षक डॉक्टर दुबे ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के चिन्हित 48000 बच्चों में तकरीबन 200 बच्चे अभी छूट गए हैं। जिनको पोलियो की खुराक सोमवार को एक साथ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जाएगी।
Previous articleजौनपुर : संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परखी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं
Next articleजौनपुर : अनुशासन की सीख देता है स्काउट गाइड- डॉ विनय कुमार त्रिपाठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?