जौनपुर : अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
# चोरी की 09 बाइक व 13 बाइक के पार्ट्स बरामद
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में सिकरारा पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर एक कबाड़ी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष सिकरारा अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र अंतर्गत शेरवा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एंव वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 02 मोटर साइकिल पर सवार 06 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर सिकरारा बाजार से बरईपार की तरफ जा रहे है।

इस सूचना पर सक्रिय हुए थानाध्यक्ष सिकरारा ने घेराबंदी कर दोनो चोरी की मोटर साइकिल के साथ 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। 02 वाहन चोर मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पूछताछ के क्रम मे यह ज्ञात हुआ की ये सभी मोटर साइकिल बरईपार बाजार में एक कबाड़ी के यहाँ जो इन सबका सरगना है और विभिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकिल की चोरी करवाता है के यहां जा रहे थे। इस सूचना पर विश्वास कर गिरफ्तारी व बरामदगी के प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर देवानन्द रजक को सूचित कर मौके पर पहुंचने के लिये बताया गया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर बरईपार कबाड़ी के गोदाम से भारी मात्रा मे चोरी की गयी मोटर साइकिल के इंजन, हैडिल, साकर व लाकर, टंकी व अन्य सामान बरामद हुआ। मुख्य अभियुक्त की भी गिरफ्तारी हुई।

# गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. गया प्रसाद गुप्ता पुत्र लालता प्रसाद गुप्ता निवासी कान्हापुर थाना मछली शहर जनपद जौनपुर
2. उदल सरोज पुत्र चन्द्र प्रकाश सरोज निवासी ग्राम खेतलपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
3. गगन सरोज पुत्र चन्द्रपाल सरोज निवासी खेतलपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
4. अरविन्द कुमार गौतम उर्फ निरहु पुत्र रमेश गौतम निवासी बहरईचा थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर
5. राजकुमार बनवासी पुत्र बाकेलाल बनवासी निवासी भुइला थाना सिकरारा जनपद जौनपुर



















