जौनपुर : अपनी विशिष्ट व उन्नत खेती के लिए जौनपुर का देश में है उत्कृष्ट स्थान- डॉ विजेंद्र सिंह
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत नरवारी गांव में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा की ओर से कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डा. विजेंद्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है जब खेती में पुराने तरीकों को छोड़कर वैज्ञानिक व आधुनिक तरीके अपनाने होंगे।



















