जौनपुर : भूमि विवाद में हुई मारपीट, आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनगांव पट्टी में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।गांव के राजेंद्र प्रसाद व राजकुमार के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर शुरू हुई कहा-सुनी मारपीट में बदल गई।


















