जौनपुर : अपर पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन बाजार थाने का निरीक्षण
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने थाना लाइन बाजार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिक, मालखाना, शस्त्रागृह, कार्यालय, अभिलेख, हवालात, महिला हेल्पडेस्क व थाना इमारत का जायज़ा लिया।
साथ ही हिस्ट्रीशीटरों व सक्रिय अपराधियों की चेकिंग तथा रजिस्टर में प्रविष्टि अंकित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आगामी चुनाव के दृष्टिगत क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण किए जाने व अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।