जौनपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती पर गोष्ठी का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जंयती के अवसर पर गोष्ठी आयोजित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कर्पूरी ठाकुर का राजनीतिक जीवन एक ऐतिहासिक रूप मे रहा है। उनका जीवन सदा कमजोर गरीब की लड़ाई लड़ने मे रहा वे मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गैर लाभकारी जमीन पर मालगुजारी टैक्स को बन्द कर दिया वे समाज मे बदलाव लाना चाहते थे उन्हें कहीं अंतरजातीय विवाह की खबर मिलती तो उसमें वो पहुंच जाते थे वो समाज मे एक तरह का बदलाव चाहते थे।आज दबें पिछड़े को सत्ता में हिस्सेदारी मिली हुई है उसकी भूमिका कर्पूरी ठाकुर ने बनाईं और उनके द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया था जो आज भी लोग उसका लाभ उठा रहे है।



















