जौनपुर : अबूझ कारण से दुकानदार ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 क्षेत्र के गुरैनी बाजार में जलपान की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने सोमवार की दोपहर किसी बात को लेकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पीएचसी सोंधी लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खुटहन क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शिवाकांत गुरैनी बाजार में जलपान की दुकान चलाता है। दोपहर में विषाक्त पदार्थ सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई।