जौनपुर : चलती बाइक से गिरने पर युवती गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : चलती बाइक से गिरने पर युवती गम्भीर रूप से घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव के समीप सोमवार की दोपहर बाइक से गिरने पर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीएचसी सोंधी से रेफर कर दिए जाने के बाद परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहम्मदाबाद गांव निवासी 20 वर्षीय सावित्री अपने भाई मुकेश के साथ बाइक से तरसावां जा रही थी। गांव के बाहर बाइक से झटका लगने पर वह बाइक से सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे अस्पताल ले जाकर परिजनों ने भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : हारने से मिलता है सबक और जीतने का जुनून- रामजी जायसवाल
Next articleजौनपुर : अबूझ कारण से दुकानदार ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?