36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

जौनपुर : अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत मजडीहां स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में सोमवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य एनपी उपाध्याय ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रबंधक कहकशां खान ने स्वतंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी विषय पर एक से बढ़कर एक निबंध लिखे। इस मौके पर डॉ तसनीमा, डॉ चिरंजीवी, इंदुलता, आशीष अस्थाना, लालचंद्र, अफीन, अनुराग यादव, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416591
Total Visitors
1031
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This